अमेरिकी राष्ट्रपति 20 मिनट जेल में रहे, राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप में ट्रम्प का सरेंडर

दैनिक भीलवाड़ा | 25 Aug 2023 07:15

Donald Trump Arrested Update | US Ex-President Trump Election Fraud Case | 20  मिनट जेल में रहे, पहली बार किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की आरोपी की तरह  फोटो खिंची - Dainik Bhaskar

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में घोखाधड़ी के मामले में डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह फुल्टन काउंटी पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया और फुल्टन काउंटी जेल ले गई। उन्हें पुलिस रिकॉर्ड में कैदी नंबर P01135809 के रूप में दर्ज किया गया।

ट्रम्प की आरोपी की तरह तस्वीर खींची गई (मगशॉट)। 20 मिनट बाद वो जेल से बाहर आ गए। इसी के साथ ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनका कैदियों की तरह मगशॉट लिया गया। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने रिहाई के पहले शर्तों के साथ 2 लाख डॉलर का बॉन्ड भरा।

जेल से बाहर आने के बाद ट्रम्प ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।' ट्रम्प पर जॉर्जिया में राष्ट्रपति चुनाव नतीजों को पलटने के लिए धोखाधड़ी, धमकी देने और जालसाजी के आरोप हैं। उनके अलावा इस मामले में 18 और लोगों को आरोपी ठहराया गया है।

ट्रम्प की 2 साल बाद ट्विटर की वापसी, मगशॉट शेयर किया

एटलांटा में मगशॉट और दूसरी प्रोसीडिंग्स पूरी होने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर (X) पर पोस्ट किया। यहां उन्होंने अपना मगशॉट शेयर करते हुए लिखा- इलेक्शन इंटरफेरेंस, नेवर सरेंडर। ट्रम्प ने 2021 के बाद अब पहली बार ट्विटर पर कोई पोस्ट किया है। ट्रम्प के इस पोस्ट पर ट्विटर के CEO एलन मस्क ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने इसे नेक्स्ट लेवल बताया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C