गुलाबपुरा में 6 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के कार्यक्रम को लेकर की चर्चा

दैनिक भीलवाड़ा | 28 Aug 2023 10:55

 दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, गुलाबपुरा। कस्बे में सोमवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई !नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मधु सूदन पारीक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हस्तीमल चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी 6 सितंबर को नेशनल हाईवे पर भीलवाड़ा डेयरी द्वारा आयोजित प्लांट के उद्घाटन समारोह में पार्टी के कार्यकर्ताओं को योजना के बारे में जानकारी देकर बताया! बैठक में हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, पार्षद रामदेव खारोल ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सलीम बाबू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक पार्टी सदस्यों कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में लाने पर अपने-अपने विचार रखें! इस दौरान कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी! जानकारी के अनुसार पूर्व भीलवाड़ा डेरी चेयरमैन, राजस्व मंत्री रामलाल जाट के प्रयास से गुलाबपुरा नेशनल हाईवे सुपर मिल वाली जगह पर डेरी द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से लगने वाले प्लांट के शिलान्यास समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई दिग्गज कांग्रेस के नेताओं के शिरकत करने की जानकारी है! बैठक में पूर्व जिला प्रमुख गजमल जाट, पूर्व पालिका अध्यक्ष केदार तोषनीवाल पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मी लाल धमानी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष केदार बेरवा, गांधी दर्शन समिति के महावीर लढा,ब्लॉक संयोजक विनोद पुरोहित,अशोक मौर्य, पार्षद पंचायत समिति सदस्य भैरूलाल खटीक,प्रतिनिधि अविनाश मेवाड़ा, कवलियास पूर्व सरपंच गोपाल नाथ योगी, कोटडी जी.एस.एस अध्यक्ष नोरत पारीक, आगूचा से विजय जायसवाल, सहित आसपास क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C