कल से शुरू होगी नवरात्रि: नौ दिन पूरे पूजा के लिए, घट स्थापना के लिए सिर्फ 1 ही मुहूर्त

Dainik bhilwara | 14 Oct 2023 07:43

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। 15 अक्टूबर को घट स्थापना के साथ नवरात्रि शुरू हो रही है, जो कि 23 तारीख तक रहेगी। 24 को दशहरा मनेगा। इस बार भी अंग्रेजी तारीखों और तिथियों का तालमेल बना रहेगा। इससे शक्ति पूजा के लिए पूरे नौ दिन मिलेंगे।

रविवार को शक्ति पर्व शुरू होने से देवी का वाहन हाथी रहेगा, जो कि सुख और समृद्धि का संकेत माना जाता है। इस बार घट स्थापना के लिए दिनभर में एक ही शुभ मुहूर्त है, जो सुबह 9.27 से शुरू होगा। कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना होगी। इन दिनों में व्रत रखने और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का बड़ा महत्व है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C