घर घर पहुंचेगा पुजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र व आमंत्रण पत्र

दैनिक भीलवाड़ा | 22 Dec 2023 03:00

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, जहाजपुर। नगर के बागर के बालाजी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर जहाजपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व आज ग्राम ग्राम तक वितरित होने वाले पूजित अक्षत व अन्य सामग्री के जहाजपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के बाहर से अक्षत कलश का पुष्प वर्षा कर जुलूस के रूप में बागर के बालाजी पहुंचे जहां कार्यक्रम के संयोजक दिनेश गुर्जर एवं विहिप के जिला मंत्री शशिकांत पत्रिका के सानिध्य में खंड जहाजपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमे में अभियान के निमित्त संपूर्ण जानकारी दी गई एवं सभी 18 मंडलों के संयोजक नियुक्त किए गए।

संयोजक दिनेश गुर्जर ने बताया कि दिनांक 1 तारीख से 10 जनवरी जहाजपुर खण्ड क्षेत्र के सभी परिवारों में पीले अक्षत वआमंत्रण पत्र एवं राम मंदिर का चित्र वितरित किया जाएगा। विहिप के जिला मंत्री शशिकांत पत्रिया ने आज गीता जयंती पर प्रकाश डालते हुए संपूर्ण क्षेत्र को राम मय बनाने का आह्वान किया। सभी मंडलों के प्रभारी को सामग्री विततरित की गई। इस दौरान कार सेवक रतनलाल सुवालका, जगदीश लक्षकार, देवकरण गुर्जर, प्रखंड मंत्री शक्ति सिंह राणावत, नगर मंत्री दीपक रेगर ,जिला सहसंयोजक श्याम सुंदर गुर्जर ,प्रखंड संयोजक जितेंद्र मीणा ,सहसंयोजक महेंद्र माली, नगर कार्यवाह नवरत्न तेली ,मनीष जैन ,मनोज सर्राफ,भंवर सिंह राणावत, राजेश गुजराती, ललित पारीक ,कमल रेगर ,मोती शंकर मीणा, लक्ष्मण सिंह ,शैतान सेन, लाडुराम भाट, केशर लाल सुथार, आदि बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C