आज से हुए 6 छोटे-बड़े बदलाव: कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता, कार खरीदना महंगा, सुकन्या स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

devendar singh | 01 Jan 2024 06:18

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। नया साल यानी 2024 अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। 1 जनवरी यानी आज से मारुति सुजुकी, होंडा, MG और टाटा सहित अन्य कंपनियों की गाड़ी खरीदना महंगा हो गया है।

वहीं स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश पर अब आपको पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जस के तस है।

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे

साल के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1.5 रुपए कम होकर 1755.50 रुपए पर आ गए हैं। जबकि कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत में 50 पैसे की मामूली तेजी देखने को मिली है और कीमत 1869 रुपए हो गई है। मुंबई में ये 1.50 रुपया सस्ता हुआ है और दाम 1708.50 रुपए पर आ गए हैं। चेन्नई में सबसे ज्यादा 4.5 रुपए दाम कम हुए हैं और सिलेंडर की कीमत 1924.50 रुपए हो गई है।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में अभी यह 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए में मिल रहा है।

2. सुकन्या योजना पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

सरकार ने 1 जनवरी से वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.20% की बढ़ोतरी की है। इस योजना में निवेश करने पर अब सालाना 8% के बजाय 8.20% ब्याज दिया जाएगा।

इस स्कीम के जरिए आप आसानी से अपनी बेटी के लिए लाखों रुपए का फंड तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा 3 साल के टाइम डिपॉजिट दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की गई है। अब इसमें सालाना 7.10% ब्याज दिया जाएगा।

3. महंगी होंगी मारुति, ऑडी, होंडा, MG और टाटा का गाड़ियां

ज्यादातर कार कंपनियां नए साल से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान करती हैं। लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमतें 2% तक बढ़ा दी हैं।

इसके अलावा मारुति, होंडा, MG और टाटा ने भी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि कंपनियों ने अभी अपनी साइट पर नए दाम अपडेट नहीं किए हैं। वहीं टाटा मोटर्स ने अपने सभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ा दिए हैं। 

4. अब सिर्फ डिजिटल KYC के जरिए मिलेगी सिम

अब नया सिम कार्ड खरीदने पर ग्राहकों को सिर्फ e-KYC) करनी होगी। यानी, पेपर बेस्ड KYC पर पूरी तरह से बंद हो गई है। सिम कार्ड का नया नियम 1 जनवरी 2024 से लागू कर दिया गया है। अब टेलिकॉम कंपनियां सिर्फ डिजिटल KYC ही करेंगी।

5. बंद हो जाएगा UPI अकाउंट

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गूगल पे, पेटीएम और फोनपे जैसे पेमेंट्स ऐप और बैकों को ऐसे UPI IDs को डीएक्टिवेट करने को कहा था जो एक साल से ज्यादा समय से एक्टिव न हों। इसके लिए आखिरी तारीख 31, दिसंबर 2023 रखी गई है। ऐसे में जिन लोगों की UPI ID एक साल या इससे ज्यादा समय से एक्टिव नहीं है, वो IDs डीएक्टिवेट हो जाएंगी।

6. सेकेंडरी-मार्केट के लिए आज UPI लॉन्च होगा

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 जनवरी 2024 को सेकेंडरी मार्केट के लिए UPI लॉन्च करेगा। इसके बाद इन्वेस्टर्स UPI के जरिए पेमेंट करके शेयर्स खरीद सकेंगे। शुरुआत में ये सर्विस कुछ ही यूजर्स को मिलेगी।

अभी निवेशक IPO की बिडिंग में UPI के जरिए पेमेंट कर पाते हैं। इन्वेस्टर्स जब IPO के लिए अप्लाय करते हैं तो पैसा उनके बैंक अकाउंट में ही ब्लॉक हो जाता है और जब शेयर्स इश्यू होते हैं तब ये अमाउंट अकाउंट से डेबिट होता है।

इसी तरह सेकेंडरी मार्केट में यह सर्विस शुरू होने के बाद स्टॉक्स खरीदने पर उसका जितना भी अमाउंट होगा, वह आपके अकाउंट में ब्लॉक हो जाएगा। इसके बाद जब उसी दिन सेटलमेंट होगा तो इन्वेस्टर्स के अकाउंट से पैसा डेबिट हो जाएगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C