जहाजपुर में चार विभाग नहीं कर पा रहे बजरी स्टॉक पर कार्रवाई, अवैध परिवहन रोकने के लिए स्टॉक करने होगे जप्त

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 31 Jan 2022 10:38

खनन माफिया के हौसले बुलंद क्योंकि रोकटोक करने वाला कोई नहीं

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, जहाजपुर। उपखंड क्षैत्र में खनन माफिया के हौंसले बुलंद है इस लिए अवैध खनन एंव परिवहन का खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि क्षेत्र में एक भी लीज नही होने के बाद भी उनकों कोई अफसर या कार्मिक रोकटोक नहीं कर रहा है। दिखावे के लिए इक्का-दुक्का कार्रवाई हो रही है। राजनेताओं की छत्रछाया से लगे अवैध बजरी के स्टॉक से माफिया बिना कानून से डरे अवैध बजरी परिवहन का कार्य दिन-रात कर रहे है। बनास के आप-पास गांव में लगे बजरी के स्टॉक पर स्थानिय पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नही कर पा रहे है।

जानकारी के अनुसार जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए अभियान चल रहा है। इसके बावजूद पंडेर थाना क्षैत्र में लगें अवैध बजरी के स्टॉक से माफिया बैखौफ होकर बजरी परिवहन का खेल कर रहे है। जहाजपुर बनास की अवैध रैत बेरोकटोक के अन्य जिलो में पहंुच रही है। कार्रवाई के नाम पर अफसर मौन साधे हुए है। अभिायन के दौरान भी राजस्व विभाग,पुलिस विभाग, वन विभाग, खान विभाग के अधिकारी राजनेताओं की छत्रछाया से लगे अवैध बजरी के स्टॉक पर कार्रवाई नही कर पा रहे है। इस लिए जिला प्रशासन के प्रयास फेल होते हुए देख रहे है। जहाजपुर में अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए इन स्टॉक पर कार्रवाई करनी होगी। 

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C