शाहपुरा विधिक समिति के सहयोग से किया पौधरोपण

मूलचन्द पेसवानी | 05 Jun 2022 01:28

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के अनुसार शाहपुरा में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा भीलवाड़ा तथा श्याम सेवा समिति शाहपुरा के संयुक्त तत्वावधान में जैन नसिया परिसर शाहपुरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया।

इस मौके पर श्याम सेवा समिति के सदस्य सुनील दत्त पाराशर, महेंद्र लोढा, राजेश पारीक, महेश मारू, दीपक झँवर ,शुभम पोरवाल, धीरज डीडवानिया तथा तालुका विधिक सेवा समिति पैरा लीगल वॉलंटियर अभय गुर्जर मौजूद रहे। पौधे की देख रेख एंव संवर्धन का कार्य श्याम सेवा समिति शाहपुरा के द्वारा किया जाएगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C