खबर का असर: भाजपा नगर अध्यक्ष का अनशन शुरू, भाजपा विधायक मीणा, जिला महामंत्री नहीं आए नजर; इन्होंने भी दे रखी आंदोलन की चेतावनी

दैनिक भीलवाड़ा | 01 Oct 2022 10:18

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, जहाजपुर। नगर में आज फिर भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा चर्चा का विषय बन गए। विधायक मीणा अपनी दी हुई चेतावनी पर खरे नहीं उतर पाए, एक बार फिर आमजन को विधायक मीणा ने गुमराह किया, तो वही दैनिक भीलवाड़ा मैं न्यूज़ प्रकाशित होने के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष आपने दी हुई चेतावनी पर उत्तर पाए हैं। जनहित में अनशन पर बैठे भाजपा नगर अध्यक्ष टाक के साथ धरना स्थल पर और रणनीति बनाने के दौरान भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा एवं क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष अनुपस्थित रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष अपनी दी हुई चेतावनी के अनुसार आज शनिवार सुबह लगभग 11:15 बजे उपखंड कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा अनशन शुरू करने से पहले विधायक मीणा और उनके समर्थक कार्यकर्ता भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी नदारद रहे साथ ही जहाजपुर से क्षेत्र के रहने वाले भाजपा के जिला महामंत्री वेद प्रकाश खटीक भी इस धरना स्थल पर नजर नहीं आए। इन लोगों की अनुपस्थिति रहने से नगर में चर्चा का विषय बना रहा है। वही युवा मोर्चा अध्यक्ष मूलचंद तेली ने बताया कि टाक के समर्थन में जब तक आंदोलन चलेगा प्रतिदिन 11 महिला और पुरुष अलग अलग संघटनो के चौबीस चौबीस घण्टे का अलग अलग दिन धरना देंगे

आंदोलन का आगाज़, 11 समर्थक भी देंगे प्रतिदिन धरना

 आंदोलन करने के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के नगर अध्यक्ष भेरूलाल टांक ने हॉस्पीटल में डॉक्टरों के पद भरने ओर अन्य मांगों को लेकर sdm कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया। टाक के साथ प्रतिदीन 11 जने चौबीस चौबीस घण्टे का क्रमिक धरना भी देंगे।

पहले बनाई रणनीति

शनिवार को डाक बंगले में भाजपा से जुड़े प्रमुख लोगो ने रणनिती बना कर आंदोलन का आगाज़ किया है समर्थकों ओर भाजपा व उससे जुड़े संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता के साथ टांक नारेबाज़ी के बीच sdm कार्यलय पहुचे जहाँ उन्होने आमरण अनशन शुरू कर दिया। टाक ने बताया कि वे उनकी मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

ये है प्रमुख मांगे

जहाज़पुर कोटड़ी पंडेर पारोली व खजूरी चिकित्सालय के सभी चिकित्सालय में रिक्त डॉक्टरों के पद भरे जावे गोवंश में फेल रही लम्पी बीमारी का वेक्सीनेशन हो और क्वार्टरटाईन सेंटर बनाये जावे

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C