जागेटिया अध्यक्ष, देवपुरा महासचिव, दरगड़ उपाध्यक्ष, राठी संगठन सचिव मनोनीत

पंकज पोरवाल | 05 Jan 2023 01:51

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा वर्ष 2023 की जिला कार्यकारिणी घोषित

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा। वर्ष 2023 के लिए अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की देश में 117 जिलों में जिला कार्यकारिणीयां घोषित की जा रही है इसी क्रम में क्लब की भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी भी आज राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन सुरेश सोनी ने राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी की सहमति से घोषित की, जिसमें जिलाध्यक्ष चेतना-सुनील जागेटिया, महासचिव खुशी-राकेश देवपुरा, उपाध्यक्ष नीलम-प्रकाश दरगड़, संगठन सचिव लीला-मधुसुदन राठी, सांस्कृतिक सचिव निशा-सुनील सोनी, क्रीड़ा सचिव रेणु-राजेश कोगटा, स्वास्थ्य सेवा सचिव सुनिता-मनीष पलोड़, समाज सेवा सचिव रामचन्द्र मून्दड़ा, परिवार समन्वय सचिव राखी-प्रमोद राठी, शिक्षा सचिव इन्दिरा-भागचन्द सोमानी, धर्म प्रचार प्रसार सचिव सुमन-राजेन्द्र बाहेती, पर्यावरण सचिव चेतना-पुरूषोत्तम बसेर सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य रीना-संजय डाड,सुचिता-दिलीप कोगटा तथा विशिष्ठ आमंत्रित सदस्य के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुम-राकेश जागेटिया, मंजू-सुशील दरक, कान्ता-बीएल मेलाणा शामिल है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चेतना-सुनील जागेटिया ने बताया कि क्लब द्वारा इसी सप्ताह चर्चा चाय पर आयोजित कर पूरे वर्ष के लिए क्लब द्वारा किए जाने वाले समाज हित के कार्यों का कलैण्डर तैयार कर लिया जाएगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C