नई राज्यास में वार्षिक उत्सव प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

किशन वैष्णव | 08 Feb 2023 11:57

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, फुलियाकलांउपखंड क्षेत्र की नई राज्यास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकउत्सव प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत उप सरपंच सांवर लाल गुर्जर ने की, अध्यक्षता अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारका प्रसाद शर्मा, विशिष्ट अतिथि ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रजापत, कालूराम कुमावत, भंवर लाल कुमावत, संस्था प्रधान पारसमल जैन, भील बस्ती संस्था प्रधान चंद्रशेखर जोशी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान जरीना बेगम उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व समारोह में पारितोषिक वितरण किया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C