गुलाबपुरा में भाजपा कार्यकर्ता ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का किया भव्य स्वागत

दैनिक भीलवाड़ा | 04 Apr 2023 04:23

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, गुलाबपुरा कस्बे के खारीग्राम पर मयूर मिल के सामने होटल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के पहली बार आने पर भीलवाड़ा से जयपुर जाते समय भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया! इस दौरान जोशी को फूल मालाओं का हार पहना साफा बंदा पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्वागत सत्कार किया! इस दौरान पडागा सरपंच सुनील कुमार जैन ने प्रदेश अध्यक्ष जोशी का छायाचित्र भी भेट किया! नगर भाजपा के अध्यक्ष हरीश शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष सांवर नाथ योगी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रवीण सारडा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजु वर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास, कांता सोमानी, गायत्री देवी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवर लाल गुर्जर, पार्षद सोमेश्वर शर्मा, हेमंत कुंभकार ,महादेव जाट, गुलजार भाई, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह चुंडावत, जीवत राम मैठानी, कैलाश लड्ढा ,विकास मेवाड़ा,, विकास पारीक , गुजर गोट समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, रघुवीर वैष्णव, गौतम आचलिया आदि ने माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का भाव भीना स्वागत किया! इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया! स्वागत कार्यक्रम में जिला मंत्री नंदलाल गुर्जर, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह कालियास , कृष्ण सिंह राजावत शेर मोहम्मद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे! गुलाबपुरा थाना व जिले की एस्कॉर्ट ने अजमेर जिले में प्रवेश कराया! वही खारीग्राम चौराहे पर पारीक रिसोर्ट में भी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत का आयोजन रखा था! लेकिन औवर ब्रिज से सीधे निकलने से स्वागत अधूरा रह गया!

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C