देवनारायण भगवान की पूर्णाहुति एवम सप्तमी उद्यापन कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली

दैनिक भीलवाड़ा | 12 Apr 2023 03:39

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शक्करगढ़। बाकरा पंचायत के हर्षलो की झोपड़िया देवनारायण भगवान की पूर्णाहुति एवम सप्तमी बंधेज कार्यक्रम के तहत महिलाओ ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा में 51 महिलाओ ने सिर पर कलश उठाए डीजे की धुन पर यात्रा देवनारायण भगवान से शुरू होकर गांव में निकाली गई. डीजे की धुन पर महिला पुरुष नाचते गाते चल रहे थे।

आयोजन समिति के अध्यापक जगरूप गुर्जर ने बताया की 34 सदस्यो ने मिलकर सप्तमी बंधेज बांधी बारह महीने बाद पूर्णाहुति एवम सप्तमी उद्यापन कार्यक्रम रखा बुधवार को कलश यात्रा के साथ रात्रि में क्षेत्र के साधु संतो द्वारा रात्रि जागरण किया जाएगा। गुरुवार को दिन में आहुतियां दी जाएगी शाम को भोजन परसादी वितरित होगी रात में भजन संध्या आयोजित होगी। जिसमे गायक कलाकार दुर्गालाल गुर्जर बूंदी, कॉमेडी कलाकार नेमीचंद छैला ,डांसर प्रिया मारवाड़ी, अनिता बूंदी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर होंगे ।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C