प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान: बेखौफ चल रहा है जिस्म फरोसी का धंधा, लगती नाबालिग लड़कियों की बोली

दैनिक भीलवाड़ा | 29 Nov 2023 03:11

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। जिले के शक्कगढ़ थाना पुलिस की सांठगाठ से बेखौफ जिस्मफरोशी का अवैध कारोबार चल रहा है। देवली-मांडलगढ़ मार्ग पर स्थित भोजगढ़ गांव में होटल व ढाबा इस अवैध कारोबार के सूत्रधार है। इन धंधेबाजों को पुलिस की कार्रवाई का खौफ नहीं है। यहां रात के अधेरे की बात कौन करे यहां तो दिन के उजाले में ही नाबालिग लडकियों के जिस्म की बोलियं लगती है। इस कारोबार में यहंा पर बाहरी राज्यों की नाबालिग युवतियों को पैसों का लालच देकर लाया जाता है। तथा ग्राहक से कमरें का चार्ज सहित जिस्मफरोशी की मोटी रकम वसूली की जाती है। 

दैनिक भीलवाड़ा की टीम ने मौके पर जाकर सच जाना तो पता चला कि एमडीआर-7 सड़क पर अवैध तरीके से बिना पुलिस के डरें जिस्म फरोसी का धंधा चल रहा है। देखने में तो मांडलगढ मार्ग पर यह होटल और ढाबे नजर आते है लेकिन इन होटल पर रूकने पर अवैध कारोबार चलाने वाली महिलाएं आ जाती है। बिना कानून से डरें हुए बोलती है कि चलना है क्या अंदर अगर कोई तयारा हो जाएं तो नाबालिक लड़कियों की बोली लगानी शुरू कर देती है। एक हजार से शूरूआत करती है अगर कोई नहीं माने तोे लास्ट में मात्र 300 रूपय नाबालिक लकड़ी बोली लगा देती है। टीम ने जब पुलिस के बारे में पूछा तो बोलती है कि पुलिस का कोई डर नहीं है। अगर चलना हो तो चलिए। फिर वो महिला चली जाती है।

मजे की बात यह है कि अवैध कारोबार पुरी तहर शक्कगढ़ पुलिस की जानकारी में संचालित हो रहा है। इसलिए जिस्मफरोशी का अवैध कारोबार फल फूल रहा है। यहां सुबह से लेकर पुरी रात तक युवाओं सहित अन्य आयु वर्ग के लोग पैसे देकर जिस्मफरोशी कर रहे है। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार प्रशासन आंखे मूंद कर बैठा हुआ है। हाईवे पर सरेआम जिस्मफरोशी चल रही है। इस अवैध कारोबार से आस-पास के गांव वाले परेशान है क्योकि जिस्मफरोशी धंधा बहुत शर्मनाक है लेकिन इस रोकने वाला कोई नहीं है।

इस मामले में इनका कहना है-

शक्करगढ़ थाना प्रभारी श्रद्धा शर्मा का कहना कि हमारे थाना क्षेत्र में ऐसा कोई जिस्म फरोसी का अपराध नहीं हो रहा है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C