भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक

भागचंद टेलर | 04 Jul 2023 04:25

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, पंडेरकस्बें के भोपाली माताजी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को भाजपा ग्रामीण मंडल जहाजपुर की बैठक में मेरा बूथ मजबूत व मोदी सरकार बेमिसाल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक की अध्यक्षता व गोपाललाल गुर्जर पूर्व प्रधान शाहपुरा के आतिथ्य में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा 9 वर्ष में किये गए कार्यो को जनता में पहुंचाकर याद दिलाने व घर घर पहुंचकर केंद्र सरकार की लाभार्थी योजना का लाभ दिलाने का कार्य करने का भाजपा के कार्यकर्ताओं को आवाहन किया गया।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक ने कहा कि राज्य सरकार एक तरफ डीजल पेट्रोल पर अन्य राज्यों की तुलना में अधिक टैक्स लेकर महंगाई बढ़ा रही हैं। दूसरी तरफ राज्य सरकार महंगाई राहत शिविरों के आयोजन का नाटक कर रही हैं। वहीं इस अवसर पर भाजपा पार्टी विस्तारक हेमंत धाकड़ व भाजपा युवा नेता भरत सिंह राठौड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन विजय शर्मा ने किया। वहीं बैठक में युवा नेता भरत सिंह राठौड़ भी मौजूद थे। राठौड़ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कार्यों का गुणगान भी किया।

राठौड़ का नाम गायब, पार्टी की गुटबाजी आई सामने

बैठक कि जानकारी पार्टी द्वारा पत्रकारों को दी लेकिन जानकारी में भारत सिंह राठौड़ का नाम गायब था, जिससे पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आई। बैठक में गोपाललाल गुर्जर, हेमंत धाकड़, जगदीश जाट, राम लक्ष्मण माली, दिलीप शुक्ला, हेमराज जाट, सुरेश माली, विजय शर्मा, कैलाशचंद्र शर्मा, गोपाललाल रेगर, भागचंद रेगर, रोडूलाल दरोगा, सांवरा मीणा, शंकर सिंह राजपूत, ओमप्रकाश सुखवाल, ज्ञानचंद कंजर, विमल कंजर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C