जैन मुनि की हत्या के विरोध में मौन जुलूस: राज्यमंत्री गुर्जर ने कहा जहाजपुर में साधु संत को मिलेगी पुलिस सुरक्षा

Dainik bhilwara | 20 Jul 2023 11:40

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, जहाजपुर। कर्नाटक में जैन आचार्य की जघन्य हत्या के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर आज गुरुवार को जहाजपुर भी बंद रहा। जैन समाज के आह्वान पर सुबह से ही स्वैच्छिक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। दोपहर बाद संकल जैन समाज द्वारा दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज कि निर्मल हत्या के विरोध एवं अन्य मांगों को लेकर आक्रोश मौन रैली निकाली।आक्रोश मौन रैली में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री धीरज गुर्जर भी शामिल होकर इस कृत्य का विरोध करते हुए ज्ञापन दिया।

ज्ञापन देने से पहले राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री धीरज गुर्जर ने कहा कि जैन ग्रन्थों के अनुसार समय समय पर धर्म तीर्थ के प्रवर्तन के लिए तीर्थंकरों का जन्म होता है, जो सभी जीवों को आत्मिक सुख प्राप्ति का उपाय बताते है। तीर्थंकरों की संख्या चौबीस ही कही गयी है। भगवान महावीर वर्तमान अवसर्पिणी काल की चौबीसी के अंतिम तीर्थंकर थे। हिंसा, पशुबलि, जात-पात का भेद-भाव जिस युग में बढ़ गया, उसी युग में भगवान महावीर का जन्म हुआ। उन्होंने दुनिया को सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया। इसीलिए आज आक्रोश रैली में किसी ने भी हत्यारों को फांसी देने की मांग नहीं की है। साधुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी जितनी समाज की है उतनी ही जिम्मेदारी सरकार की भी है। साधु संत मंदिर अगर सुरक्षित रहेंगे तो संस्कार और संस्कृति भी सुरक्षित रहेगी। अंत में उन्होंने कहा कि जहाजपुर में जो भी साधु संत आएंगे उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी सुरक्षा हेतु लगा दिया जाएगा।

बाजार बंद के बाद आक्रोश रैली कस्बे के नौ चौक से शुरू हुई जो सदर बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। आक्रोश रैली में सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल सनातन उत्सव समिति सहित राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री मौजूद थे। सभी ने हत्या का विरोध जताते हुए साधु संतों की उचित सुरक्षा की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C