गुलाबपुरा के वरिष्ठ पत्रकार सोनी उपखंड स्तर पर होंगे सम्मानित

रामेश्वर प्रसाद सोनी | 14 Aug 2023 03:12

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, गुलाबपुरा। कस्बे के वरिष्ठ फोटोग्राफर, पत्रकार रामेश्वर प्रसाद सोनी को उपखंड प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशासन गांवों के संग महंगाई राहत शिविर के दौरान उपखंड की पंचायत समिति हुरडा क्षेत्र की 23हीग्राम पंचायत में मौजूद रहकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विभिन्न समाचार पत्रों में प्रचार प्रसार कर आमजन के बीच सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपखंड अधिकारी निशा सहारण स्वतंत्रता दिवस के उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को सम्मानित करेगी! स्मरण रहे कि सोनी को गत वर्ष भी जिला प्रशासन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में वशिष्ठ सेवाओं के लिए वर्ष 2022 में भी सम्मानित जिला कलेक्टर आशीष मोदी राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने सम्मानित किया था। इसे पूर्व भी वर्ष 1998 में जिला कलेक्टर सुदर्शन सेठी राज्य के पूर्व गृह मंत्री कैलाश मेघवाल ने जिला स्तर पर मुख्य समारोह में सम्मानित किया था! वही उपखड प्रशासन ने भी वर्ष 1997 वर्ष 2006 में इनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाओं को देखते हुए सम्मानित किया था! 17 वर्ष के बाद पुन उपखंड स्तर गुलाबपुरा पर ग्रामीण क्षेत्र में उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए उपखंड प्रशासन सम्मानित कर रहा है! उपखंड प्रशासन द्वारा सूची जारी करने के समाचारों के बाद शुभचिन को ने सोनी को बधाई शुभकामनाएं दी है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C