सेना पर आतंकी हमला: 5 जवान शहीद: दो सैनिकों के शव क्षत-विक्षत मिले

DAINIK BHILWARA | 22 Dec 2023 10:18

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए। 2 जवानों की हालत गंभीर है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम मौके पर पहुंची है।

यह घटना गुरुवार को करीब 3 बजे हुई। शहीद जवानों की संख्या को लेकर 24 घंटे तक कंफ्यूजन रहा। सबसे पहले 4 जवानों के शहीद होने की खबर थी। इसके बाद देर रात तक यह संख्या बढ़कर 5 हो गई। लेकिन शुक्रवार सुबह 9 बजे यह संख्या घटाकर 4 कर दी गई।

फिर सुबह 10 बजे सेना के सूत्रों ने बताया कि हमारे 5 जवान शहीद हुए हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल एक जवान ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। गुरुवार को शहीद हुए सैनिकों में दो के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, जवानों और आतंकियों के बीच आमने-सामने लड़ाई हुई। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके बीच हाथापाई भी हुई। यह भी संभावना है कि आतंकियों ने सैनिकों को शहीद करके उनके हथियार लूट लिए।

सूत्रों के मुताबिक, यह हमला थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली (DKG) नाम के इलाके में हुआ है। ये वाहन जवानों को लेकर सुरनकोट और बफलियाज जा रहे थे, जहां बुधवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। गुरुवार को अभियान में शामिल सुरक्षाबलों से सेना का कॉन्टैक्ट हो पाया, जिसके बाद यहां अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा जा रहा था।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C