जहाजपुर: समग्र हिंदू समाज की शोभा यात्रा कल, नगर भाजपा द्वारा भजन संध्या 22 को

दैनिक भीलवाड़ा | 19 Jan 2024 04:33

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, जहाजपुर। अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहाजपुर उपखंड भी राममय हो चुकी है। जिसके तहत 22 जनवरी को नगर के प्रमुख हनुमान मंदिरों सहित अन्य मंदिरों में विशेष आयोजन किया जाएगा। अधिकतर मंदिरों में रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ समेत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। आयोजन को लेकर मंदिरों को लाइट और फूलों से सजाया जाएगा। इसको लेकर मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई है। वही नगर के प्रमुख बाजार भगवा रंग में दिखाई देने लग गए हैं सजावट की तैयारी चल रही है।

जानकारी के अनुसार श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहाजपुर नगर में हर्ष व उल्लास का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में कल नगर में शाम को समग्र हिंदू समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से निकालीं जाएगी। 22 तारीख को नगर भाजपा मंडल द्वारा बस स्टैंड पर विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रम की तैयारी जोर-जोर से चल रही है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C