कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी मिलेगी

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 06 Jul 2022 08:04

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। उदयपुर में तालिबानी हत्याकांड के शिकार हुए कन्हैयालाल तेली के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने काे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने के एजेंडे को प्रमुख तौर पर रखा गया। कन्हैयालाल के बेटे यश तेली और तरूण कुमार तेली को सरकारी नौकरी देने के लिए नियम बदले जा रहे हैं।

दोनों को क्लर्क पद पर नौकरी दिया जाना तय है। कन्हैयालाल के बेटों को क्लर्क की नौकरी देने के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन और एज लिमिट में छूट दी जाएगी। इसके लिए राजस्थान क्लेरिकल एंड सबऑर्डिनेट सर्विस अमेंडमेंट रूल्स 2008,2009 के नियम 6 जी में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। मौजूदा नियमों के हिसाब से 1992 के बाद आंतकी घटनाओं, दंगों, प्रदर्शनों-रैलियों में किसी की मौत होने पर उसके एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान था। मौजूदा नियमों के हिसाब से कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती थी इसलिए नियमों में बदलाव का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 जून को उदयपुर में कन्हैयालाल तेली के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी थी। उसी दिन सीएस ने 50 लाख की सहायता का चेक देने के साथ दोनों बेटों को नौकरी देने का आश्वासन दिया था।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C