12 से ज्यादा घायल:दो गुटों ने एक-दूसरे को जमकर मारा,रास्ते को लेकर लाठियों व तलवारों से हमला

दैनिक भीलवाड़ा | 26 Nov 2022 10:41

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। जिले में शनिवार सुबह खेत में रास्ते की बात को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ही गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों व तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोट आने पर महात्मा गांधी हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। जहां भी दोनों गुटों के लोगों के बीच झड़प हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मांडल पुलिस भी महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंच गई।

मांडल थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार सुबह लुहारिया कस्बे में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। लुहारिया कस्बे में रहने वाले रहीश खान पुत्र साबिर खान व हसन खां पुत्र सुबराती खान के बीच खेत में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दी गई थी। इस पर ग्रामीणों ने दोनों के बीच समझौता करवाया था। रहीश खान ने 12 फीट का रास्ता मांगा था। जिस पर उसे 10 फीट का रास्ता उपलब्ध दिया गया था।

सोशल मीडिया पर कमेंट पर झड़प

बताया जा रहा है कि रास्ता देने वाले पक्ष के एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर कमेंट लिखा था। जिससे शनिवार को दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई। झड़प में रहीश, सद्दाम, अकरम, अलाद्दीन, आमिन, मुन्ना, कालू सहित 12 लोगों को चोट आई है। इसमें से मौमिन, आमिन, मुन्ना व आदिल को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अभी दोनों ही पक्षों की ओर से थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

हॉस्पिटल में भी आपस में भिड़े

बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाया गया था। वहां भी यह लोग आपसी में मारपीट पर उतारु हो गए। और एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे हॉस्पिटल में भी हड़कंप मच गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C