दुल्हन का अपहरण: दम्पति को सगस जी के धोक लगाना पड़ा भारी, पति को चाकू दिखा नईवेली दुल्हन को उठा ले गये 3 युवक

महेन्द्र नागौरी | 23 Jun 2023 07:43

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ामहानगर की तर्ज पर भीलवाड़ा में भी आपराधिक वारदाताओ में तेजी से इजाफा होने लगा है। चंद दिनों पूर्व ही बांगड़ हॉस्पिटल के निकट एक युवक की चाकू घोप कर हत्या कर दी गई। जिसके चलते अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रहा, शुक्रवार की रात एक और मामला प्रकाश में आया जहाँ इन बदमाशों ने पति के साथ धोख लगाने आई नई नवेली दुल्हन का स्कूटर से आये तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इससे पूर्व बदमाशों ने पति को चाकू दिखाकर धमकाया। पति ने वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने शहर सहित जिलेभर में नाकाबंदी कर दी। फिल्हाल न तो बदमाशों का कोई सुराग लगा है और न ही दुल्हन का।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक नव दंपती शुक्रवार रात कृषि उपज मंडी में स्थित सगस जी के स्थान पर धोख लगाने गया था। इसी दौरान स्कूटर से आये तीन बदमाशों ने पति को चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद बदमाशों ने दुल्हन को भी चाकू से धमकाकर भयभित किया और उसे अगवा कर स्कूटर पर बैठा ले गये एकाएक हुई इस घटना से युवक स्तब्ध रह गया। उसने बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी

मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी पति से जुटा कर जिले भर में नाकाबंदी करवा दी। अगवा दुल्हन का नाम रानू बताया जा रहा है। वह करेड़ा थाना इलाके की रहने वाली है। पुलिस अपह्त महिला व बदमाशों की जोरशोर से तलाश कर रही है। उधर इस वारदात को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C