बिजौलिया में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आज

Dainik Bhilwara | 20 Aug 2023 07:34

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, बिजौलिया। रविवार शाम को ऊपरमाल क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मेलन आयोजित होगाl यहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला नागरिकों को संबोधित करेंगेl बीजेपी जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ ने बताया कि क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के नागरिक सम्मेलन को संबोधित करने एवं संवाद कार्यक्रम जय भवानी वाटिका में रखा गया है। ये एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम हैl कार्यक्रम में सभी सामाजिक और सेवाभावी संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति, सरकारी कर्मचारी, प्रोफेशनल्स, व्यवसायिक एवं सभी राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारी हिस्सा लेंगेl कार्यक्रम समस्त ऊपरमाल बिजौलिया क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित किया जाएगाl कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैl इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता रहे साधू सीताराम दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगेl

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C