7 घंटे से टावर पर भाजपा नगर अध्यक्ष, प्रशासन की वार्ता से नहीं बनी बात, विधायक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में जुटे

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 22 Sep 2021 04:07

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज- नगरपालिका के पीछे निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर पिछले 7 घंटे से भाजपा नगर अध्यक्ष एवं पार्षद पति भैरूलाल टाक नगर की समस्या सहित पालिका अधिशासी अधिकारी हटाने की मांग को लेकर चढ़े हुए हैं। उन्हीं के समर्थन में विधायक गोपीचंद मीणा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका के पीछे नेहरू पार्क पर धरना दिए हुए हैं विधायक गोपीचंद मीणा ने विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया सहित कई बड़े जनप्रतिनिधियों से बात की है वही जिला कलेक्टर से भी फोन पर वार्ता कर अधिशासी हटाने की मांग की है। पिछले 7 घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बाद अब कार्यकर्ता विधायक बड़े स्तर पर आंदोलन करने की तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं स्थानीय प्रशासन विधायक सहित कार्यकर्ताओं से बार-बार वार्ता कर भाजपा के नगर अध्यक्ष को उतारने की बात कर रहे हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C