पुलिस ने भाजपा विधायक को मंदिर के अंदर जाने से रोका: जहाजपुर विधायक मीणा ने बाहर से ही ढोक लगाई, नहीं करने दिए दर्शन

dainik bhilwara | 21 Jan 2024 08:57

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, जहाजपुर। जहाजपुर कोटडी विधानसभा के भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने देवभक्तों की इच्छा पूरी नहीं कर पाए। देव भक्तों के कहने पर विधायक मीणा मंदिर परिसर के पास तो पहुंच गए लेकिन मंदिर के अंदर जाने लगे तो उनको पुलिस ने रोक दिया। विधायक मीणा बोलते रहे की दर्शन कर ढोक लगानी है लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी बाद में विधायक मीना को बाहर से ढोक लगानी पड़ी। यह सब देख देव भक्त आकर्षित हो गए थे लेकिन मौके पर पुलिस की मौजूदगी होने के कारण विधायक मीणा भी अपने पांव पीछे खींचते हुए देव भक्तों की एक बात सुने हुए वापस लौट गए बिना दर्शन किए। जो नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

जानकारी के अनुसार समग्र हिंदू समाज जहाजपुर द्वारा अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बस स्टैंड पर स्थित बालाजी के मंदिर के यहां से प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई निकली। शोभायात्रा में जहाजपुर भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा भी शामिल हुए। शोभा यात्रा जैसे ही घास भेरू चौराहे पहुंची तो राम भक्त और देव भक्तों ने विधायक मीना को देवनारायण के दर्शन करने के लिए मंदिर के यहां ले गए लेकिन जैसे विधायक मीणा मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पुलिस विभाग के आधिकारिक कर्मचारी पहुंच गए, भाजपा कार्यकर्ता मंदिर का गेट खोलने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। मौके पर मौजूद पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि दर्शन और ढोक बाहरी से लगा लीजिए तो विधायक ने फिर बाहरी से ढोक लगाई। पुलिस प्रशासन ने विधायक मीणा को अंदर नहीं जाने दिया।

आपको बता दें कि घास भैरू चौराहे पर देवनारायण मंदिर स्थित है। पिछले कुछ दिनों से यह मंदिर विवाद की स्थिति होने के साथ ही चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि अभी राज्य सरकार के आदेश अनुसार इस मंदिर की सफाई और पुताई का काम चल रहा है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C