रात्री चौपाल में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया

DAINIK BHILWARA | 13 Feb 2024 02:28

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, जहाजपुर। भाजपा गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत जामोली गांव में रात्री चौपाल में ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता भरत सिंह पड़ासोली ने सकारात्मक संवाद स्थापित किया व उन्हें डबल इंजन सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें अवगत कराया ।भरत राठौर ने एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को और गांव के सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।

भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ ने बताया कि 2 दिन के प्रवास के दौरान एकदिवसीय कार्यक्रम जामोली आयोजित हुआ जिसमें भरत सिंह राठौड़ के साथ भाजपा कार्यकर्ता देवस्थान मंदिर में पहुंचकर सुंदरकांड के पाठ में शामिल हुए. हर वर्ग को मोदी सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य की जानकारी दी। भारत सिंह राठौड़ द्वारा रात प्रवास प्रवास किया गया, प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन किया चाय पर चर्चा की गई।

इस मौके पर ज्योतिरादित्य राणावत, भूपेंद्र सिंह राणावत, देवीलाल कीऱ, जमुना लाल वैष्णव, कल्याण कीर, शंकर लाल पांचाल, परमेश्वर सुथार, देवीलाल धाकड़, रणवीर सिंह राणावत, भानु सिंह राणावत, देवीलाल जैन, आदि पन्ना प्रमुख बुथ अध्यक्ष मौके पर मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C