जहाजपुर के घर-घर में रामध्वज: भाजपा विधायक मीणा के घर पर राम ध्वज नहीं लगा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गुर्जर के आवास पर रामध्वज

dainik bhilwara | 23 Jan 2024 01:10

जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का घर

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, जहाजपुर। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूरा देश राममय हो गया। देश विदेश में शोभायात्रा और कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील कि पालन नहीं करते हुए अपने घर पर भगवा और राम ध्वज लगाना भी पसंद नहीं किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए आह्वान किया था। तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने अपने घर पर भगवा और रामध्वज भी नहीं लगाया। इस वजह से जहाजपुर में चर्चा का विषय बन गया।

धीरज गुर्जर का आवास

आयोजित कार्यक्रम के अनुसार जहाजपुर विधानसभा भी राममय दिखा। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई और घर-घर में दीप चले साथ ही लोगों ने आतिशबाजी भी की। जहाजपुर विधानसभा के लोगों में सोमवार को जमकर खुशी और उत्साह देखने को मिला। अयोध्या में हुए श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ ही पूरे जहाजपुर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और जहाजपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर के आवास पर भी भगवा और रामध्वज देखने को मिला है। लेकिन भाजपा विधायक मीणा के घर पर रामध्वज नहीं होने के कारण लोगों में चर्चा है कि एक तरफ सभी राम भक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा विधायक अपने घर पर भगवा ध्वज लगाना उचित न समझते हुए दिखावा करने के लिए राम उत्सव कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। जहाजपुर क्षेत्र में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए

हर घर में भगवा ध्वज और रामध्वज लगे हुए दिखाई दिए और घरों में दीप जलाए गए और खुशियां मनाई गई।

पीएम मोदी ने देशवासियों से श्रीराम ज्योति जलाने की अपील की

देश के लोगों से अपील करते हुए पीएम ने कहा कि मैं अयोध्या से 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि आप सभी जब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हो तो अपने घरों में भी राम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं. लेकिन भाजपा विधायक मीणा ने अपने घर पर भगवा ध्वजा नहीं लगवा कर जनता को एक अलग मैसेज दे दिया है। इस संबंध में भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा से जानकारी चाहिए तो उनसे संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C